Friday, 18 January 2019





बॉलीवुड का वो legendary कपल जो एक दूसरे को प्यार से बुलाता था ‘डार्लिंगजी’

         1950s के दशक की सुपरस्टार नर्गिस और नए हीरो के तौर पर बॉलीवुड में जमने की कोशिश कर रहे सुनील दत्त को कहां पता था कि वो दोनों जल्द ही एक दूसरे के दीवाने हो जाएंगे….और उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प और मुसीबतों से भरी होगी…Mother India के सेट पर दोनों में नजदीकियां बढ़ी….और इस कदर बढ़ी कि दोनों जल्द ही एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए…लेकिन अब दिक्कत ये थी कि नर्गिस एक सुपरस्टार थी जो अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई (तब कि बंबई) के पॉश इलाके मरीन ड्राइव में शातो मरीन नाम के आलीशान बंगले में रहती थी….
वहीं सुनील दत्त अब भी जिंदगी को बेहतर करने की कोशिश में थे…ऐसे में दोनों के मिलाना तो बहुत ही मुश्किल था….तो इसलिए दोनों एक दूसरे को regular basis पर खत लिखा करते थे…लेकिन सिने स्टार होने के नाते कहीं खत परिवारवालों के हाथ ना लग जाए….और दोनों के प्यार को रूसवाई झेलनी पड़ी…इसलिए दोनों ने एक दूसरे का नाम लिखने की जगह ‘पिया’  ‘डार्लिंग’  ‘हे देयर’ लिखा करते थे, जिसमें सबसे कॉमन डार्लिंगजी था….इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को एक और बेहद अलग और फेमस नाम बतौर निकनेम दिया था और वो था मर्लिन मुनरो और एलविस प्रेस्ली…बॉलीवुड के इस मर्लिन मुनरो और एलविस प्रेस्ली की लव स्टोरी अपने आप में इतनी खूबसूरत है कि इसे जानने पढ़ने और समझने वाला हमेशा cherish करेंगे…

No comments:

Post a Comment