Wednesday, 9 January 2019
~जब महेंद्र कपूर ने अपने गुरू मोहम्मद रफी के बेटों के छुए थे पैर ~
महेंद्र कपूर आज भले ही हमार बीच नहीं है. पर बीआर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्में धूल का फूल, गुमराह. हमराज. वक्त. निकाह. के अलावा मनोज कुमार की उपकार जैसी फिल्मों में गाए अपने यादगार गीतों की वजह से महेंद्र कपूर अपने चाहने वालों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे. वैसे महेंद्र कपूर और मो.रफी के बीच एक गुरू और शिष्य का नाता रहा है. पर कुछ लोगों ने इन दोनों के बीच दुश्मनी की बातों को उस वक्त फैलाया था. पर वो सही नहीं था. महेंद्र कपूर से जुड़ा 1979 का एक ऐसा किस्सा आज मैं आपको बताउंगा. जो लंदन में महेंद्र कपूर एक शो के दौरान देखने को मिला था. इस किस्से को महेंद्र कपूर के बेटे रोहन ने एक बार शेयर किया था.
किस्सा ऐसा है कि जब महेंद्र कपूर लंदन में एक शो कर रहे थे. तब उन्हे पता चला कि मो.रफी के बेटे उनसे मिलना चाहते हैं. महेंद्र कपूर ने उन्हे तुरंत स्टेज पर बुलाया और उन्हे माला वगैरह पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होने मो.रफी के बेटों के पैर भी छुए. ये देख सभी हैरान थे. तब महेंद्र कपूर ने कहा था कि वो इनके नहीं बल्कि अपने गुरू रफी साहब के पैर छू रहे हैं. जो इस वक्त मुंबई मे हैं. इस शो के बाद जब महेंद्र कपूर वापस मुंबई आए. तब रफी साहब ने बेटो को इतना बड़ा सम्मान देने के लिए महेंद्र कपूर का शुक्रिया अदा किया था. तो ऐसी था रफी साहब और महेंद्र कपूर के बीच का रिश्ता.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment