.
♻️ राजकिरण ♻️

अर्थ फिल्म का बेहद मशहूर गाना है ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो क्या गम है जिसको छुपा रहे हो’….गाने में अभिनेता राज किरन शबाना आजमी को संभालने की कोशिश करते दिखते है, उनके दुख पर मरहम लगाते दिखते है….लेकिन फिल्म में दूसरों को संभालते-संभालते अभिनेता राज किरन शायद असल जिंदगी में खुद को संभाल नहीं पाए….अभिनेता राज किरन पिछले कई सालों से लापता है…आखिरी बार 1994 में सीरियल रिपोर्टर में नजर आने के बाद राज गहरे डिप्रेशन में चले गए…दरअसल 1975 में अपने करियर की शुरूआत करनेवाले राज किरन लगातार डूबते करियर और पारिवारिक परेशानियों से जूझते-जूझते मानसिक कमजोरी का शिकार हो गए…जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हे कुछ वक्त के लिए मुंबई के एक मेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया…हालांकि कुछ वक्त के बाद वो अमेरिका चले…और उसके बाद से उनके बारे में कहीं कोई जानकारी नहीं थी….साल 2011 में जब एक्टर ऋषि कपूर यूएस गए तो वहां उन्होने राज के भाई से उनके बारे में जानकारी हासिल की…तो उन्होने बताया गया वो अटलांटा के एक मेंटल असाइलम में है…हालांकि उनकी बेटी ने इस को नकारते हुए कहा कि वो कुछ वक्त के लिए वहां जरूर भर्ती थे लेकिन अब वो लापता है….राज किरन की ये कहानी कहीं ना कहीं बॉलीवुड की कई कड़वी सच्चाइयों को उजागर करती नजर आती है…
No comments:
Post a Comment