Tuesday, 15 January 2019

                 शादियां, इश्क़ सबमें सिफर

   विनोदा मेहरा की पर्सनल लाइफ भी कुछ ख़ासा अच्छी नहीं रही। उन्होंने तीन शादियां कीं, लेकिन दो तलाक़ तक जा पहुंची और एक के साथ उम्र ने हाथ खींच लिया। इश्क़ भी बाखूबी किया, लेकिन वो मां को मंजूर न हुआ। 

विनोद ने सबसे पहले शादी मीना ब्रोका से की, लेकिन दिलफेंक विनोद का दिल तो बिंदिया गोस्वामी के लिए धड़कने लगा। क्योंकि, बिंदिया के साथ वो लगातार कई फिल्मों में काम कर रहे थे। लिहाजा आकर्षण तो होना ही था। मीना से तलाक़ लेकर बिंदिया से शादी कर लिया, लेकिन बिंदिया से साथ लंबा न निभ पाया और उनसे भी तलाक़ हो गया। 

इसके बाद रेखा के साथ विनोद का नाम जुड़ा और ख़बरें आईं कि दोनों ने सीक्रेट मैरिज कर ली है। लेकिन विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और उनको धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर न तो कभी विनोद ने कुछ कहा और न ही रेखा ने। अलबत्ता रेखा ने एक चैट में यह कहा कि वो और विनोद अच्छे दोस्त था। जबकि यासिर उस्मान द्वारा लिखी किताब में रेखा को विनोद की मां द्वारा धक्के मार कर बाहर निकालने वाले क़िस्से का जिक्र है। 

ख़ैर, आखिरकार विनोद की जिंदगी में एक बार फिर बहार आई और किरण से उन्होंने ब्याह रचा लिया। विनोद और किरण को दो बच्चे हुए। बेटी सोनिया और बेटा रोहन। सोनियी डिजाइनर रही हैं और अब फिल्मों में नज़र आने लगी हैं। वहीं उनके बेटे रोहन भी फिल्म ‘बाज़ार’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment