हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जितने वाले कादर खान न केवल बतौर एक्टर काम किया है बल्कि कई अभिनेताओं के लिए डायलॉग्स भी लिखा है. उनके अदाकारी की लिस्ट काफी लम्बी है तो चलिए जानते है उनकी ज़िन्दगी से जुड़े कुछ ख़ास किस्से.
कादर खान के पिता अब्दुल रेहमान खान कंधार(अफगानिस्तान) के थे तो माता इकबाल बेगर पिशिन की रहने वाली थी. उनके जन्म से पहले उनका परिवार काबुल में रहता था लेकिन तीन बड़े भाइयों की जान जाने के बाद उनका परिवार मुंबई आकर बस गया.
कादर खान का बचपन काफी गरीबी भरा रहा है, यहाँ तक की उन्हें झोपडी में रहना पड़ा था. कादर खान ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में आयी फिल्म 'दाग' से की थी. उन्होंने 1974 में आई राजेश खन्ना और मुमताज़ की फिल्म 'रोटी' के लिए डायलॉग भी लिखे थे.
इस फिल्म के लिए उन्हें 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए थे. कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है और इसी के साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे हैं.
एक वक़्त ऐस था जब कादर खान हीरोइनों से ज्यादा फेमस हो गए थे और दर्शक उन्हें पोस्टर पर देखने के बाद ही लोग फिल्म की टिकट खरीदते थे. कादर खान ने साल 2015 में आई फिल्म 'दिमाग का दही' में आखिरी बार काम किया था इसके बाद वो लंबे वक़्त से सिनेमाजगत से दूर है.
No comments:
Post a Comment