Thursday, 10 January 2019

         ●मुझे प्यार करना यश जी ने सिखाया: रेखा●
बीते तीन साल से फिल्मकार यश चोपड़ा की याद में हर साल एक हस्ती को 'यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड' से नवाजा जाता है। इस बार यह अवॉर्ड अदाकारा रेखा को दिया गया। इस मौक़े पर रेखा ने सबका धन्यवाद दिया। सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने यश चोपड़ा को याद करते हुए कहा, "यश जी के बारे में कहना" छोटी मुंह बड़ी बात 'होगी। लेकिन एक बात जो उनके लिए मैं कहना चाहूंगी कि मुझे प्यार करना उन्होंने ही सिखाया। "रेखा आगे कहती हैं कि उनकी फिल्मों को देख कर मुझे प्रेम का अहसास हुआ। यह सिर्फ एक अहसास है, जो सभी के भीतर अदृश्य रूप से रहती है। सभी इस भावना को महसूस करते हैं। वे बताती हैं कि उनके भीतर छिपे 'शायरी' के हुनर ​​को भी तराशने वाले यश चोपड़ा ही थे। रेखा कहती हैं कि शायरी करने के लिए यश जी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। खुद को यश चोपड़ा की कुछ खास फिल्मों का हिस्सा होने पर खुशी जताते हुए कहती हैं, "मैं सौभाग्यशाली रही कि उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों का हिस्सा बनीं।"

No comments:

Post a Comment