Tuesday, 15 January 2019

 अभिनेत्री बीना राय का स्मरण दरअसल अनारकली, ताजमहल जैसे शाहकारों को स्मरण करना है । बीना राय का व्यक्तित्व इन फिल्मों को खास बनाता है । किशोर साहू, नंदलाल जसवंतलाल(अनारकली), रामानंद सागर की परखने हमें बीना राय से परिचित कराया। उनकी हिट फिल्मों के गीत आज भी श्रोताओं को आकर्षित करते हैं। जरा ‘ताजमहल’ के गीत ‘जो वादा किया’ का ही उदाहरण देखें। एक सदाबहार गीत का दर्जा रखने वाले इस गीत को लेकर आज भी एक दीवानगी होगी। अफसोस बडी संभावनाओं वाली बीना जी सिल्वर सक्रीन पर दीर्घ सफर तय न कर सकीं। कैरियर की ऊंचाई पर सिनेमा से किनारा कर लिया। बेहद सफल ‘ताजमहल’ एवं ‘वल्लाह क्या बात’ बाद फिल्मों से अलग रहने लगी। अब यह बात समृतियों में नही होगी कि बेहतरीन अभिनय के लिए बीना जी को कभी ‘फिल्मफेयर’ अवार्ड
भी मिला था ।

No comments:

Post a Comment