Tuesday, 15 January 2019

शादी-अफेयर-प्यार

धर्मेद्र की पहली पत्नी और सनी-बॉबी देओल की मां प्रकाश काैर, धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी।

धर्मेन्द्र का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। गौरतलब हो कि फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई थी। अपनी पहली शादी के वक्त धर्मेंद्र महज 19 साल के थे। प्रकाश को धर्मेंद्र ने हमेशा मीडिया से दूर ही रखा है।

अपने जमाने की मशहूर अदाकाराओं में शुमार माला सिन्हा, नूतनमीना कुमारी के साथ काम किया है। सबसे पहले धर्मेंद्र के अफेयर की ख़बर मीना कुमारी ही चली। कहा तो यह भी जाता है कि धर्मेंद्र के कंधे का सहारा मीना चाहती थी, जबकि धर्मेंद्र ने मीना को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर छोड़ दिया। धर्मेंद्र के रवैये से टूटी हुई मीना और भी बिखर गई और शराब में डूब गईं।

कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हुए धर्मेंद्र की मुलाक़ात ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी से हुई। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इतिहास की प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक है। दोनों ने लगातार कई सुपरहिट फ़िल्में दी। लगातार हेमा मालिनी के साथ काम करते हुए धरम ड्रीमगर्ल को दिल दे बैठे। उस समय हेमा के पीछे संजीव कुमार और जीतेन्द्रजैसे अभिनेता भी थे, लेकिन इनको पछाड़ कर धर्मेन्द्र ने बाजी माली ली और हेमा को अपना बना लिया।

कहा जाता है कि जीतेन्द्र और हेमा शादी करने वाले थे तब धर्मेन्द्र ने जीतेन्द्र की दूसरी गर्लफ्रेंड को इस बारे में बता दिया और शादी रूकवा दी। फ़िल्म 'शोले' में वे ठाकुर या गब्बर का किरदार निभाना चाहते थे जबकि 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी चाहते थे कि धर्मेन्द्र, वीरू का रोल निभाए। धर्मेन्द्र नहीं माने तो रमेश ने धमकाते हुए कहा कि संजीव कुमार को वीरू बना दूंगा, जो कि हेमा मालिनी का हीरो है। धमकी रंग लाई और धर्मेन्द्र फौरन वीरू का रोल निभाने के लिए तैयार हो गए।

शोले की शूटिंग के दौरान रोमांटिक सीन में धर्मेन्द्र जानबूझ कर ग़लती करते थे, ताकि हेमा के साथ अधिक से अधिक समय बिता सकें। वे स्पॉट बॉय को ग़लती करवाने के पैसे भी दिया करते थे। हेमा से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाया।

No comments:

Post a Comment