नहीं रही रूमा गुहा

मशहूर अभिनेत्री रूमा गुहा का जन्म 3 नवंबर 1934 में कलकत्ता अब कोलकाता में हुआ था। 1951 में उन्होंने भिनेता किशोर कुमार से विवाह रचाया था। वह किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। इस शादी से रूमा और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार का जन्म हुआ। लेकिन अफसोस की ये रिश्ता ज्यादा लंबा न चल सका और विवाह के महज छह वर्ष बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर तलाक ले लिया। तलाक के तीन साल बाद रूमा ने अरुप गुहा ठाकुरता से शादी कर ली थी । वे कोलकाता स्थित अपने घर बालीगंगे प्लेस में रह रही थीं. उनके बेटे अयान गुहा ठाकुरता ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार सुबह मां का निधन हो गया । उनके डॉक्टर ने इस बात का पुष्टि की । उन्होंने सुबह 6 से 6.15 बजे के बीच में अंतिम सांस ली । रूमा बढ़ती उम्र में होने वाली तकलीफों से परेशान थीं ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रूमा गुहा ठाकुरता के निधन पर शोक प्रकट किया है । उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवदेना प्रकट की है । . उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुखी. सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना । ‘

अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ रूमा गुहा प्लेबैक सिंगर भी थीं। रूमा ने गंगा ओभीजान, पालातक, आशिते आसिओ ना, एंटनी फिरंगी, बालिका बधु शानदार फिल्में की जिनमें से फिल्म बालिका बधु आज तक दर्शकों के जहन में है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही वह अपने घर कोलकाता लौटी थीं. वह अपने बेटे अमित कुमार से मिलने मुंबई आई हुई थीं और तीन महीने वहां रही थीं। गौरतलब है कि रूमा, जो फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे की भतीजी हैं, उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने सत्यजीत रे, तपन सिन्हा, तरुण मजूमदार, रजेन तरफदार, अर्पणा सेन और मीरा नायर महान निर्देशकों के साथ काम किया था।
No comments:
Post a Comment